युवक और महिला ने लगाई फांसी, शहर के इन-इन इलाकों में हुई घटना से मचा कोहराम
जनसंदेश न्यूज़
प्रयागराज। शहर के शाहगंज और राजरूपपुर इलाके में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाहगंज में एक युवक और राजरूपपुर में एक महिला ने फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन चौराहे के पास प्रमिल गुप्ता की रसकुंज स्वीट हाउस के नाम से मिठाई की दुकान है। मिठाई की दुकान पर 28 वर्षीय उत्तम कुमार चटर्जी पुत्र शांतिराम चटर्जी काम करता था। वह पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के खंडागोस थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर चगराम गांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है की गुरुवार की रात में उत्तम सर्वेंट क्वार्टर में मौजूद था। शुक्रवार की सुबह जब उत्तम दुकान पर नहीं आया तो मालिक प्रमिल उसके कमरे में पहुंचा। वहां वह रस्सी के फंदे से पंखे के चुल्ले में लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष शाहगंज बृजेश सिंह ने बताया कि उत्तम 12 साल से यहां काम कर रहा था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।