भाग रही भैंस को पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत
जनसंदेश न्यूज़
बैरिया/बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी गांव मे गुरुवार को भैंस को नहलाते समय 18 वर्षीय युवक विद्युत करेन्ट की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को ने दी है।
दोकटी निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र संजय सिंह अपनी भैंस को नहला रहा था। इसी बीच भैंस भाग गयी। भैंस को पकड़ते समय अभिमन्यु विद्युत तार के सम्पर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।