69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों से प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेसिंग से की बात, दिलाया न्याय का भरोसा
जनसंदेश न्यूज़
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़े छात्र-छात्राओं से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ कर बातचीत की। प्रियंका गांधी ने छात्र-छात्राओं ने शिक्षक भर्ती से जुड़े विभिन्न परेशानियों को सुना। जहां अभ्यर्थियों ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है।
प्रियंका गांधी ने अभ्यर्थियों से विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत करने के उपरांत भरोसा दिलाते हुए कहा कि वें इस लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ रहेंगी। और उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय होने पर साथ मिलकर आवाज बुलंद करने का कार्य करेंगी।