किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने किया गैंगरेप, मची सनसनी, वायरल वीडियो के बाद भड़का आक्रोश
दो आरोपितों को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार, तीन फरार
जनसंदेश न्यूज़
ग़ाज़ीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक किशोरी के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारी छानबीन में जुट गई है।
गौरतलब है कि गहमर थाना क्षेत्र में एक किशोरी अपने घर से मंगलवार की रात्रि से अचानक गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पूरे गांव के लोग भी आसपास खोजने लगे। इसी दौरान गांव के एक खाली मकान में किशोरी को अचेत अवस्था मे ग्रामीणों ने देखा। किशोरी को इस अवस्था मे देखकर लोग शोर मचाने लगे। जब सभी को पता चला कि किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है।
बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ जब गैंगरेप हो रहा था। तब उसकी चीख सुनकर गांव के लोग उस मकान के पास पहुंचे ही थे कि तीन युवक छत से कूदकर भाग निकले। वहीं दो युवक को गांव वालों ने पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। वही इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि किशोरी का वीडियो क्लिप भी वायरल हुआ है। वीडियो क्लिप में किशोरी बता रही है कि उसे अगवा कर पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों व किशोरी को थाने में लाकर पूछताछ करने में जुट गई। साथ ही फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। आरोपियों में शिवांशु पांडेय, प्रकाश पाण्डेय, सोनू यादव, सत्येन्द्र चौहान, सोनू राय शामिल हैं। एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ जो घटना हुई है। उसकी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।