चकिया के श्वेतांक को मिला सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान, दो हजार रचनाकारों के बीच...... 


दो हजार रचनाकारों के बीच चुनिंदा साहित्यकारों को मिला यह सम्मान

जनसंदेश न्यूज़
बैरिया/बलिया। द्वाबा की माटी पर पैदा हुए चर्चित कवि श्वेतांक कुमार सिंह को महान कवि सुमित्रा नंदन पंत की जयंती पर सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। ये महत्वपूर्ण सम्मान सुदीर्घ साहित्य सेवा, लगातार संवेदनशील और उच्च कोटि के कविता लेखन हेतु प्रदान किया गया है। 
इसकी सूचना श्री सिंह को नर्मदा प्रकाशन संस्था के प्रमुख ने दूरभाष पर दी। लगभग दो हजार रचनाकारों के बीच से कुछ चुनिंदा साहित्यकारों को इस सम्मान के लिए चुना गया। माहौल सामान्य होने पर समारोह किया जाएगा। गौरतलब है कि श्वेतांक की कविताओं के केंद्र में मुख्य रूप से आम आदमी, स्त्रियों और दलितों से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। पिछले कुछ सालों से ये लगातार कविता की दुनिया में सक्रिय हैं। अभी तक कई साहित्यिक पुरस्कारों से विभूषित हो चुके हैं। ये मूलरूप से चकिया, जनपद बलिया के निवासी हैं और महान कवि डॉ. केदारनाथ सिंह के परिवार के हैं। इनके पिता यशवंत सिंह भी चर्चित कवि हैं।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार