रात में भोजन के बाद सोने चली गई विवाहिता, सुबह परिजन उठे तो उड़े उनके होश
जनसंदेश न्यूज़
जलालपुर/जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशाव गांव में बुधवार की रात्रि में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंजा देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी धर्मेश कन्नौजिया खाना खाने के बाद रात्रि में अपने घर में सोने चली गयी। सुबह जब परिजन जागे तो घर के अन्दर छत से महिला का लटकता शव देख उनके होश उड़ गये। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने सहित महिला के मायके वालों को दिया।
सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पन्नेलाल मय हमराही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। वहीं घटना के बाबत क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।