विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर वहशीं हुआ फरार, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
जनसंदेश न्यूज़
गाजीपुर। योगी सरकार जिस प्रकार अपराध व बलात्कार जैसे संगीन मामलों पर लगाम लगाने के लिए सख्त रवैया अपनाया हैं। उनके आदेश पर प्रदेश में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई भी हुई है। लेकिन अपराधी किस्म के बहशी दरिंदे अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को मरदह थाना क्षेत्र में स्थानीय गांव के दरिंदे ने अपनी हवस की आग बुझाने के लिए गांव की ही एक विवाहिता को शिकार बनाया हैं।
दुष्कर्म की इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए नामजद आरोपी युवक सोनू यादव के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया हैं। थानाध्यक्ष शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।