पैरवी करने थाने पहुंचे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की जमकर पिटाई, सूज गया चेहरा
जनसंदेश न्यूज़
लखनऊ। यूपी के फिरोजाबाद में अपने समर्थक की पैरवी करने थाने पहुंचना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। थाने में मुंशी से विवाद होने के बाद पुलिस ने उनको जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इसकी सूचना जैसे ही आलाधिकारियों को लगी। वें इसकी जान कराने की बात कह रहे है।
जनपद के सिरसागंज थाने में सोमवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता केके राजपूत किसी साथी के पैरवी के लिए पहुंचे। इस दौरान थाने के मुंशी के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
आरोप है कि बाद में थाना परिसर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष केके राजपूत को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। इस घटना में भाजपा नेता घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोट आई है। इस मामले में थाना प्रभारी सुनील तौमर का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।